फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला को अश्लील इशारे और टिप्पणियां करने पर सन्नी बाबा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामलों में संलिप्त सन्नी चौधरी उर्फ सन्नी बाबा को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे आईपीसी की धारा 354ए महिला को अश्लील इशारे, टिप्पणियां करने के आरोप में पकड़ा है। सन्नी बाबा एक मामले में जेल में था। दो महीने पहले 13 साल बाद बाहर आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार शातिर अपराधी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। महिला से शिकायत मिली थी, उसके बाद कार्रवाई हुई। वहीं, सन्नी बाबा की गिरफ्तारी का परिवार ने विरोध किया। उनका कहना कि सन्नी को फंसाया जा रहा है। परिवार के बीच मतभेद था, जिस कारण विवाद हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन


लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में भगोड़ा गिरफ्तार
दोमाना। पुलिस स्टेशन दोमाना की टीम ने रविवार को भगोड़े को गिरफ्तार किया। आरोपी सुमित सिंह निवासी गांव जसवां परयाल तहसील मढ़ है। वह लापरवाही से वाहन चलाने पर धारा 279/337 में वांछित था। सीआरपीसी की धारा 299 के तहत गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया गया था, मगर मौके पर पेश नहीं हुआ। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें