फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जारी है सर्दी का प्रकोप, कामकाज प्रभावित

Fri, 02 Jan 2015 01:40 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में करीब दो सप्ताह से पारा लगातार शून्य से काफी नीचे जा रहा है। इस भीषण सर्दी से जहां लोगों का जीना दुश्वार हो गया है, वहीं कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। घाटी में तापमान लगातार पिछले कुछ सप्ताह से फ्रीजिंग प्वाइंट से काफी नीचे जा रहा है, जिससे सर्दी में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


भीषण सर्दी के कारण दिन की शुरूआत काफी देर से हो रही है और शाम भी जल्दी हो जाती है, जिससे सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। स्थानीय दुकानदार

मोहम्मद युनिस के अनुसार, गर्मियों के दिनों में वह अपनी दुकान सुबह सात बजे खोलते हैं और रात में करीब 10 बजे बंद करते हैं। आजकल ठंड इतनी भीषण है कि सही से कामकाज नहीं किया जाता।

दिन काफी छोटे हो गए हैं, जिसके चलते वह सुबह 10 बजे दुकान खोलते हैं और सूर्य ढलते ही ठंड का कहर बढ़ जाने से दुकान जल्दी ही शाम सात बजे बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसाय पर इस सर्दी का काफी विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


अगर कश्मीर के तापमान की बात करें तो घाटी का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें