फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में कश्मीर घाटी

Tue, 10 Jan 2017 11:52 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी के बाद बढ़ी सर्दी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में करीब चार दिनों तक हुई भारी बर्फबारी के बाद अब मौसम खुलने लगा है। सोमवार को दिनभर हल्की धूप खिली रही, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बर्फबारी के बाद अब पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


घाटी में दिन में मौसम खुलने के साथ ही मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का सिलसिला चलना शुरू हो गया है। घाटी में दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घाटी के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी का अंदेशा है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 48 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और रात में मौसम साफ रहने के चलते तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें