नौशेरा सब जज कोर्ट सोमवार को खोला गया ।
नौशेरा। हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को 77 दिनों के बाद सब जज कोर्ट कार्यालय खुले। विनोद कुमार सब जज कोर्ट की उपस्थिति रही। वहीं सब जज कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के सदस्य काफी कम मौजूद रहे । लोगों के कम संख्या में पहुंचने के कारण कोर्ट में वीरानी छाई रही। लॉकडाउन के चलते पहले की तरह ही अति आवश्यक मामलों की सुनवाई आनलाइन ही रही। संवाद