फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सीएम सुपर-50 की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से वीरवार को सीएम सुपर-50 की शुरुआत कर दी गई। छात्रों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन


सीएम सुपर-50 की शुरुआत गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हैदरपुरा में हुई। उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को और विस्तार देने पर विचार किया जाएगा।   

पत्रकारों के साथ बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्दियों में स्कूल बंद रहते हैं। हमारे पास इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। ऐसे में यह निर्णय लिया कि बच्चे सर्दियों में घरों में बैठने के बजाय इस कार्यक्रम के जरिए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करें।
विज्ञापन

विज्ञापन

1 लाख 10 हज़ार बच्चों ने पंजीकरण कराया

इस कार्यक्रम के लिए करीब 1 लाख 10 हज़ार बच्चों ने पंजीकरण कराया है। अब हर ज़िले में ऐसा सेंटर चलाया जाएगा जिसमें छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सर्दियों के बाद भी जारी रहेगा और स्कूल टाइमिंग के बाद यह सेंटर कार्य करेंगे।

वहीँ प्राइवेट ट्यूशन सेंटरों पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में है और कोर्ट जो भी फैसला देगा उसका पालन किया जाएगा। इस अवसर पर आरएंडबी मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी, स्कूली शिक्षा विभाग के निदेशक शाह फैसल के इलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  

गौरतलब है कि श्रीनगर सेंटर में कुल पंजीकृत 6000 छात्रों में से केवल 150 छात्र ही क्वालीफाई कर पाए हैं। अब सवाल यह है कि अन्य ज़रूरतमंद छात्रों का क्या होगा। इसके लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि सभी छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें