फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu & Kashmir: ईरान से निकाले गए छात्रों के लिए सीएम उमर का एलान, दिल्ली से मिलेगी डीलक्स बसों की सुविधा

Thu, 19 Jun 2025 12:12 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, श्रीनगर

सार

Delhi to Jammu Kashmir by Bus: ईरान से निकाले गए छात्रों को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को डीलक्स बसों से दिल्ली से लाया जाएगा। 
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईरान से निकाले गए छात्रों को डीलक्स बसों के जरिए दिल्ली से जम्मू-कश्मीर लाया जाएगा। 

विज्ञापन


ईरान से दिल्ली पहुंचे पहले जत्थे में 110 लोग शामिल हैं, जिसमें से 90 छात्र जम्मू कश्मीर के हैं। उन्हें दोहा ले जाने से पहले आर्मेनिया ले जाया गया। छात्र गुरुवार सुबह कतर की राजधानी से दिल्ली पहुंचे।

इसके बाद उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि रेजिडेंट कमिश्नर को छात्रों को ले जाने के लिए जम्मू और कश्मीर सड़क परिवहन निगम की डीलक्स बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि सीएम ने दिल्ली से जम्मू-कश्मीर ले जाने के लिए बसों की गुणवत्ता के बारे में ईरान से निकाले गए छात्रों के अनुरोध पर ध्यान दिया। रेजिडेंट कमिश्नर को जेकेआरटीसी के साथ समन्वय स्थापित करने का काम सौंपा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उचित डीलक्स बसों की व्यवस्था की जाए।

वहीं सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ईरान से निकाले गए हमारे छात्र सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गए हैं। सरकार उनकी घर वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था कर रही है, जो अगले कुछ घंटों में लागू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: कश्मीर के 15 जिले अति संवेदनशील: कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ से मची तबाही, अब गृह मंत्रालय के निर्देश पर होगा काम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें