एक्स पर एक पोस्ट में उमर ने कहा चारों चुनावों में जेकेएनसी के सभी वोट बरकरार रहे, जैसा कि हमारे चुनाव एजेंट ने देखा। उन्होंने हर मतदान पर्ची देखी। हमारे किसी भी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की, इसलिए सवाल उठता है कि भाजपा के चार अतिरिक्त वोट कहां से आए?
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में हुए राज्यसभा चुनावों में संभावित हेराफेरी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के वोटों की संख्या बरकरार रहने के बावजूद भाजपा को चार अतिरिक्त वोट मिले।
विज्ञापन
एक्स पर एक पोस्ट में उमर ने कहा चारों चुनावों में जेकेएनसी के सभी वोट बरकरार रहे, जैसा कि हमारे चुनाव एजेंट ने देखा। उन्होंने हर मतदान पर्ची देखी। हमारे किसी भी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की, इसलिए सवाल उठता है कि भाजपा के चार अतिरिक्त वोट कहां से आए?
उन्होंने आगे सवाल किया वे कौन विधायक थे जिन्होंने मतदान करते समय गलत वरीयता संख्या अंकित करके जानबूझकर अपने वोट अमान्य कर दिए? क्या उनमें हमें समर्थन का वादा करने के बाद भाजपा की मदद करने की बात स्वीकार करने का साहस है? किस दबाव या प्रलोभन ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया?
विज्ञापन
उमर ने कहा कि अब समय आ गया है कि जिन लोगों ने गुप्त रूप से भाजपा की मदद की वे आगे आएं और ज़िम्मेदारी स्वीकार करें। उनकी यह टिप्पणी राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद आई है, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटें जीतीं और भाजपा ने कड़े मुकाबले के बाद एक सीट हासिल की।