फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती के पहुंचने से पहले रातोंरात भर दिए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बिक्रम चौक से कला केंद्र की तरफ से गुजरने वाले लोगों के चेहरों पर कुछ राहत थी। इसका कारण था, इस तरफ जगह जगह सड़क पर पड़े गड्ढों का रातोंरात गायब होना। दरअसल, बिक्रम चौक में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का कार्यक्रम था। इसके चलते प्रशासन ने रातोंरात सड़क पर पड़े गड्ढों को भर दिया।
विज्ञापन


पिछले एक महीने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों ने जब वीरवार इनको गड्ढे भरे देखा तो पूछने पर पता चला कि पास में ही सीएम का कार्यक्रम है। इसलिए इन गड्ढों को भर दिया गया। यह जानने के बाद लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि काश यहां सीएम पहले ही एक महीना आ जाते तो, महीनाभर दिक्कत पेश न आती।

लोगों का यह भी कहना था कि सीएम को शहर में कई सारे कार्यक्रम करने चाहिएं, ताकि कम से कम शहर की टूटी सड़कें तो दुरुस्त हो सकें।

हादसों का हो रहे थे शिकार
ग्रीन बेल्ट पार्क से लेकर बिक्रम चौक तक कई जगहों पर पिछले दिनों बारिश की वजह से गहरे गड्ढे बन गए थे। इसकी वजह से कई लोग हादसों का शिकार हो रहे थे और इसकी वजह से जाम भी लग रहा था। कला केंद्र के मुख्य गेट, ग्रीन बेल्ट पार्क टर्न, एशिया मोड़ और बिक्रम चौक पर सड़क टूटी हुई थी। यहां अब तारकोल डालकर इसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती ने लिया मल्टी स्टोरी पार्किंग का जायजा

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने वीरवार को जनरल बस स्टैंड में बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट का जायजा लिया। जम्मू विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह ने मुख्यमंत्री मुफ्ती को पार्किंग के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्किंग में अलग-अलग सैकड़ों वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था होगी, लेकिन मुख्यमंत्री ने वीसी से करीब दो से तीन बार एक ही प्रश्न पूछकर भौचक्का कर दिया कि मल्टी स्टोरी पार्किंग में वाहन कहां से प्रवेश करेंगे और कौन-कौन से वाहन होंगे।

इसके बाद वीसी मुबारक सिंह ने सोचकर बताया कि मल्टी स्टोरी पार्किंग में सब कुछ है। प्रोजेक्ट को तैयार कर लिया गया है। पार्किंग में बसों से लेकर छोटी गाड़ियां भी खड़ी की जा सकेंगी। 52 कनाल जगह पर बनने वाली पार्किंग का मुख्यमंत्री ने मात्र पांच मिनट में जायजा लेकर वापसी कर ली। लोग पिछले दो घंटे से इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल भी थे। उन्होंने भी पार्किंग के बारे में जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट पिछले कई साल से लटका हुआ है, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। इस मौके पर विधायक राजेश गुप्ता, ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रमेश टाक, राजन गुप्ता, एसके सूरी आदि समेत सारा प्र्रशासनिक अमला मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें