फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रियासत में खुलेगा सूफियाना और लोक गीत स्कूल'

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य पुत्री तवी नदी का दिलकश नजारा देखने के लिए अब पुलों पर खड़े होने की आवश्यकता नहीं। पर्यटन विभाग और सिंचाई विभाग की ओर से तवी किनारे तवी फ्रंट पार्क तैयार कर दिया गया है। यहां से तवी की खूबसूरती को निहारा जा सकता है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की 25 कनाल भूमि पर पांच करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग की ओर से पार्क बनाया गया है, जिसका जिम्मा निजी हाथों में दिया गया है। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए खिलौना ट्रेन के अलावा कई तरह की सुविधाएं हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पार्क का उद्घाटन किया। मुफ्ती ने कहा कि पर्यटन विभाग का यह एक अच्छा प्रयास है। सिंचाई विभाग के मंत्री ने सीएम को जानकारी देते हुए कहा कि विभाग ने 25 कनाल भूमि पर्यटन विभाग को दी है। विभाग अभी 95 कनाल भूमि और तैयार करके देंगे, यहां पर विभाग काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरासत को नहीं बचा पाता, वह जिंदा नहीं रह सकता

रियासत के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति और विरासत को नहीं बचा पाता, वह जिंदा नहीं रह सकता। मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर की समग्र सांस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए युवाओं से आगे आने की अपील की।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस अभिनव थिएटर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत की संस्कृति को युवाओं में लोकप्रिय बनाने के लिए जम्मू और कश्मीर में सूफियाना व लोक गीत स्कूल खोलने के लिए की जरूरत है।

मुफ्ती ने कहा, ‘मैं फिल्मों और टीवी के रूप में सांस्कृतिक आधुनिकता की नई लहर का सम्मान करता हूं, लेकिन हमें ख्याल रखना होगा कि यह हमारी विरासत की जड़ों को न खोद पाए।

थिएटर और साहित्यिक गतिविधियों को कालेज और शिक्षण संस्थानों से जोड़ने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘युवाओं की प्रतिभा को रियासत की नई जागृति से जोड़ा जाना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ेगा।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें