फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बेहतर बनाने के लिए होने चाहिए प्रयास, जिससे रमजान और अमरनाथ यात्रा में हो शांतिः CM महबूबा

Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
mehbooba mufti - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

रियासत सरकार को सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का जोरदार हमला झेलना पड़ा। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने सीधे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कश्मीर के बिगड़े हालात के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में कई बार तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


हांलाकि बैठक के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सभी दल कई मुद्दों पर एकमत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि रमजान और अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर केंद्र सरकार को कश्मीर में एकतरफा सीजफायर पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ और क्रेकडाउन से आम लोगों की मुसीबतें बढ़ीं हैं। इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि रमजान और अमरनाथ यात्रा के दौरान शांति बनी रहे। सभी दल चाहते हैं कि कश्मीर में हालात सुधरें। सभी दल महसूस करते हैं कि अगर एजेंडा आफ अलायंस पर अमल किया जाए तो कश्मीर में हालात बदल सकते हैं।
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में बुधवार को सर्वदलीय बैठक के बाद महबूबा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्होंने कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात चिंताजनक हैं। घाटी लहूलुहान हो रही है। युवा पत्थर और बंदूक उठा रहे हैं। पत्थरबाजी में पर्यटक मारे जा रहे हैं।

यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। बैठक में सभी दलों ने इस पर चिंता जताई है। महबूबा ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में गठबंधन सरकार के एजेंडा आफ एलायंस पर भी बातचीत की गई। सभी दलों ने इस पर अमल की जरूरत बताई है।

बैठक में एकमत में कहा गया कि कश्मीर में हालात सुधारने के लिए बातचीत के रास्ते खोले जाने चाहिए। समस्या का हल खोजने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति पैदा करनी होगी।
 

विज्ञापन

पर्यटक के मारे जाने के बाद बुलाई थी आपात सर्वदलीय बैठक

unrest kashmir - फोटो : BASIT ZARGAR
बैठक के बाद सीएम ने पत्रकारों से कहा कि सभी दल कश्मीर में अमन के लिए सियासी समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जैसा सन 200 में किया था रमजान में उसी तरह के एकतरफा सीजफायर पर सभी दल एकमत हैं।

इस संबंध में सभी पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान पर विचार विमर्श करेगा। प्रधानमंत्री को बताया जाएगा कि 15 अगस्त को जम्मू कश्मीर के लोगों को गले लगाने वाली जो बात उन्होंने कही थी उसे किस तरह से जमीनी स्तर पर लागू किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पत्थरबाजी में पर्यटक की मौत के साथ ही घाटी में उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें घाटी में पत्थरबाजों की ओर से पर्यटकों तथा स्कूली बसों को निशाना बनाए जाने से लेकर मुठभेड़ स्थल पर प्रदर्शन के दौरान हो रही पत्थरबाजी पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही इन हालात से निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। बता दें कि सोमवार को गुलमर्ग हाईवे पर पत्थरबाजों के हमले में चेन्नई के पर्यटक थिरूमणि की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें