फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों का दर्द भी जानें मुख्यमंत्री : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश इकाई ने आसमान से आफत बरसने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों रायपुर दोमाना, अखनूर और मढ़ क्षेत्रों का मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से दौरा कर करने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और नुकसान का मुआवजा मुहैया करवाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी महासचिव बाली भगत ने कहा कि बादल फटने जैसे हालात और बाढ़ की वजह से मढ़, रायपुर दोमाना और अखनूर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के जम्मू ग्रामीण जिला प्रधान सुखदेव सिंह, सरपंच और जिला महासचिव ओमी खजूरिया के साथ मिश्रीवाला, कंग्रेल, पुरखू, कालरी, भलवाल और कैंक का दौरा कर पाया कि लोगों को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों के पड़े खाने के लाले

कई घरों में खाने तक के लाले हो गए हैं। बाली ने कहा कि रियासती सरकार को तत्काल हाई पावर कमेटी का गठन करना चाहिए और नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को सौ फीसदी नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने लेह में बादल फटने की घटना के बाद जिस तरह से सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रभावित लोगों के लिए काम किया, उसी तर्ज पर जम्मू जिले में भी करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि करीब सौ मकान, दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

कई कच्चे मकान बह गए हैं। मवेशी मारे गए हैं। सड़कों से लेकर स्कूली इमारतों, प्राइमरी हेल्थ सेंटरों और बिजली के ढांचे को भी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद अभी तक न तो मुख्यमंत्री और न ही किसी मंत्री ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें