फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स मुद्दे पर मुख्यमंत्री तोड़ें चुप्पी: कांग्रेस

Sun, 02 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स मुद्दे पर जम्मू में बवाल मच गया, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद चुप क्यों हैं। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाते हुए भाजपा पर जम्मू के लोगों से फ्राड करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेताओं में पूर्व सांसद जनक राज गुप्ता, विधान परिषद सदस्य जुगल किशोर शर्मा, ठाकुर हरि सिंह, पूर्व मंत्री आरएस चिब, विधान परिषद के पूर्व डिप्टी चेयरमैन अरविंद्र सिंह मिक्की, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व विधायक जगदीश सपोलिया, पूर्व महासचिव अमोलक सिंह, चुनी लाल भट्ट, बृज मोहन शर्मा आदि की ओर से संयुक्त हस्ताक्षरित बयान जारी कर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की चुपी और भाजपा की धोखाधड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जम्मू के लोगों की जायज मांग पूरी करने की जिम्मेदारी सरकार में शामिल दोनों गठबंधन सहयोगी दलों पीडीपी और भाजपा की है।
 
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के जम्मू में एम्स स्थापित करने के बयान पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जम्मू में एम्स की तरह सुविधा मुहैया करवाने के बयान को झूठे वादों को कवर करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के आंदोलन पर पुलिस के बल प्रयोग की भी कड़ी निंदा की गई है और जम्मू में अलग एम्स स्थापित करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें