फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cluster University Jammu: क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू को मिलेगा नया परिसर, उपराज्यपाल ने रखी अधारशिला

Wed, 07 Feb 2024 02:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नए परिसर की आधारशिला करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र की बढ़ती आकांक्षाओं को साकार करने में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
क्लस्टर विश्वविद्यालय के नए परिसर की आधारशीला के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते एलजी फोटो सूच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू को अपना नया परिसर मिलेगा। मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नए परिसर की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने समाज और राष्ट्र की बढ़ती आकांक्षाओं को साकार करने में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर है। प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधार पर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने जम्मू कश्मीर में शिक्षा क्षेत्र का अभूतपूर्व विस्तार देखा जा रहा है, जो राष्ट्र निर्माण के बड़े दृष्टिकोण को मजबूत कर रहा है। 

उन्होंने क्लस्टर विवि के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों को अवसरों का दोहन करने और बाजार के लिए तैयार कुशल कार्यबल में सुधार, पुनरुद्धार और तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उपराज्यपाल ने जम्मू के क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बेचन लाल को वीसी के रूप में उनके कार्यकाल के सफल समापन पर बधाई दी। 
विज्ञापन


इस अवसर क्लस्टर विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों के कुलपति, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों और छात्रों को बधाई दी। इस दौरान प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आलोक कुमार, संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने क्लस्टर विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों के कुलपति, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों और छात्रों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें