जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी में अकाउंट ऑफिसर, अकाउंटेंट, सेक्शन ऑफिसर और हेड असिस्टेंट पद के लिए इंटरव्यू 19 जून को होंगे। इसके लिए सेवानिवृत्त अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। रजिस्ट्रार अंकुर महाजन के अनुसार इंटरव्यू जीजीएम साइंस कॉलेज स्थित क्लस्टर यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अकाउंट ऑफिसर के लिए 11, अकाउंटेंट और सेक्शन ऑफिसर के लिए चार-चार अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र और सेवानिवृत्त का आदेश या अधिसूचना पत्र लाना आवश्यक होगा। ब्यूरो