फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान पर मंडराते रहे बादल, ठंड बढ़ी

Tue, 04 Nov 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में सोमवार को बादलों का डेरा लगा रहा। मौसम खराब रहने से ठंड में भी इजाफा हो गया। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को भी मौसम के  मिजाज में बदलाव होने की संभावना है। खासकर कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी के  आसार हैं। सोमवार को दिन भर मौसम का रंग बदलता रहा और जम्मू से लेकर श्रीनगर तक आकाश में बादल मंडराते रहे।
विज्ञापन


हालांकि कभी-कभी धूप भी निकली। सोमवार शाम तक कहीं भी बारिश होने की सूचना नहीं थी। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक सोमवार देर रात तक श्रीनगर की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर हलके और मध्यम दर्जे तक बर्फ गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मंगलवार और बुधवार को ज्यादातर मौसम खराब रहने का अनुमान है।

घाटी में इसका ज्यादा असर रहने के आसार हैं, जबकि कश्मीर घाटी की तुलना में जम्मू में बारिश की संभावना कम दिख रही है। छह और सात नवंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है और इसके बाद 8 एवं 9 नवंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। रियासत के विभिन्न हिस्सों में मौसम अगले दो दिनों तक खराब रहने का पूर्वानुमान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें