जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से अचानक बाढ़ गई। मस्सू और कुंडले के बीच जश्नय नाले से सटे पहाड़ पर तेज बारिश से पानी के साथ बहे मलबे ने नाले के पुल को ढहा दिया।
शनिवार देर रात को बाढ़ में युवक के बहने की खबर है जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं कठुआ जिले के पर्वतीय इलाके में सोमवार दोपहर तेज बारिश से नदी नाले उफन पड़े।तरनाह नाले में ट्रैक्टर ट्राली बाढ़ में बह गई।
बिजली के खंभे को पकड़कर चालक मुश्किल से बच पाया। राहत और बचाव कार्य में जुटे पुलिस दल में शामिल एक जवान को इसी दौरान सांप ने काट लिया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।