फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 31 मई तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम खुला रहने के बावजूद दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 31 मई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसमें 30 और 31 मई को मौसम अधिक प्रभावित रह सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया, लेकिन भीषण गर्मी से अभी राहत बनी हुई है। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में दिन का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 25.6, कटड़ा में 33.3 और भद्रवाह 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 25.4, पहलगाम में 20.9 और गुलमर्ग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें