फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 15 तक मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में दिन को उमस, रात को झमाझम बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद देर शाम को शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से राहत मिली। यहां पिछले चार दिन से शाम और रात के समय बारिश के बाद अन्य दिनभर मौसम साफ रह रहा है। इससे दिन में तपिश के साथ उमस परेशान कर रही है। मौसम के इस बदलाव का सामान्य जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। इस मौसम में कई वायरल इंफेक्शन भी सक्रिय हुई हैं। कश्मीर में मौसम लगातार साफ रहने से कई जिलों का दिन का पारा जम्मू के आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को हल्के बादल छाए रहे, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहा। लेकिन देर शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं। देखते ही देखते चारों ओर अंधेना छाने के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे जो यहां था वहीं फंस गया। शहर के अधिकांश बाजारों में प्रतिष्ठानों के शटर भी समय से पहले नीचे गिर गए। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री चढ़कर 33.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से तपिश में बढ़ोतरी हुई है। कई जिलों में दिन का तापमान लगातार सामान्य से ऊपर 33 डिग्री तक रह रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 32.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें