स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग
जम्मू। व्यापार मंडल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह ने स्मार्ट मीटर को लेकर जेकेपीडीसीएल (पीडीडी) के खिलाफ जम्मू पूर्व में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न वार्डों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर भाजपा और जम्मू-कश्मीर यूटी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गुरमीत सिंह ने स्मार्ट मीटर लगाने और इस भीषण गर्मी में लोगों के कनेक्शन काटने के लिए जेकेपीडीसीएल (पीडीडी) पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेकेपीडीसीएल उन्हें स्मार्ट मीटर अपनाने के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली व्यवस्था से लेकर जम्मू के लोगों की शिकायतें सुनने को कोई तैयार नहीं है। विशेषकर गरीब लोगों को आने वाले भारी भरकम बिलों के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसे माफ किया जाना चाहिए। इस मौके पर हरदविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, बॉबी, सुमन देवी आदि उपस्थित थे।