फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू शहर में तेज धूप, प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दिन के लिए बिगड़ेगा मौसम

Mon, 22 May 2023 01:31 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 22 से 25 मई तक मौसम खराब रहेगा। कश्मीर में 23 से 25 मई तक अधिकतर स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए तवी नदी नहाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में सोमवार को तेज धूप खिली हुई है। धूप से बचने के लिए लोग अलग-अलग प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सोमवार आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 22 से 25 मई तक मौसम खराब रहेगा। कश्मीर में 23 से 25 मई तक अधिकतर स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी संभव है।

विज्ञापन


प्रदेश में रविवार को मौसम साफ बना रहा और तेज धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रिकाॅर्ड हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहकर 29. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 19. 2 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 37. 5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। भद्रवाह में दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जोकि सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें