फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 24 तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में 34 डिग्री पहुंचा पारा, जम्मू में उमस कर रही परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मानसून के कमजोर पड़ने पर जम्मू के साथ कश्मीर तप रहा है। हालत यह है कि कश्मीर के कई जिलों का दिन का पारा जम्मू के आसपास चल रहा है। कश्मीर में आगामी दिनों में भी कुछ बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है, जबकि 24 अगस्त तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का अहसास बढ़ा है। जम्मू में तपिश के साथ उमस हावी है, जिसका जनजीवन पर असर दिख रहा है। अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में रविवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 पहुंच जाने पर उमस ने परेशान किया। तपिश के कारण पसीने छूट रहे हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 35.5 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिनभर मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 33.4 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें