जम्मू कश्मीर लद्दाख आल डिपार्टमेंट क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन ने रियासती सरकार पर क्लर्कों के साथ समय-समय पर किए गए समझौतों पर अमल न करने का आरोप लगाते हुए 22 अगस्त से दो दिवसीय काम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
जम्मू में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रधान रवि सिंह भाऊ ने कहा कि रियासती सरकार लगातार क्लर्कों की अनदेखी कर रही है और उनकी वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की वेतन विसंगतियों को तो दूर कर दिया है लेकिन राज्य प्रशासन की रीढ समझे जाने वाले क्लर्क व्यवस्था के मुलाजिमों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व तक उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो क्लर्क चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।