फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ, पारे में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक बारिश के बाद बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 8.0 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में फिर ठंडक का अहसास हो रहा है। जम्मू में शुक्रवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन में धूप भी खिली। लेकिन ठंडी हवा चलती रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री गिरकर 25.0 और बीती रात का तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.5, बटोत में 13.2, कटड़ा में 22.3 और भद्रवाह में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें