फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के ढेरों से परेशान लोगों ने की सफाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास सिंचाई विभाग की नहर से निकाली गंदगी से बस स्टैंड पर राहगीरों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि गंदगी के ढेरों को हटाया जाए।
विज्ञापन

दुकानदार जीवन सिंह ने बताया कि हर दिन सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर से कचरा निकाल कर किनारे पर रख देते हैं। इससे कचरे का बहुत बड़ा ढेर लग गया है। सतीश बलौरिया ने बताया कि बस स्टैंड पर जो लोग दुकानें करते हैं, उन्हें बदबू के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्यामलाल ने कहा कि हर दिन बस स्टैंड पर हजारों लोग आते जाते हैं। गंदगी के ढेर की वजह से इतनी बदबू फैली है कि बस स्टैंड से गुजरना मुश्किल हो गया है।
बिलावर निवासी सुशील शर्मा ने कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलने का डर है। लेकिन, सिंचाई विभाग इसका समाधान नहीं कर रहा। प्रदीप कुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग को इस संबंध में कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को गंभीर नहीं। लोगों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर के किनारे लगाए गए गंदगी के ढेर को उठाया जाए, जिससे बस स्टैंड पर राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में सिंचाई विभाग बिलावर के एईई रंजीव गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द ही गंदगी के ढेर को उठवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें