फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षा उपकरण हैं नहीं, नालों में उतार दिए सफाई कर्मी... जान जोखिम में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम में इन दिनों नालों की सफाई का काम चल रहा है। हैरानी है कि सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के ही नाले में उतार दिया जा रहा है। इन स्थितियों में किसी भी समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। होना यह चाहिए कि बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी सफाई कर्मी को नाले में नहीं उतारा जाए।
विज्ञापन


शहर में छोटे-बड़े 280 नाले हैं। नगर निगम को बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नालों की सफाई का काम पूरा करना है। कई नालों में जेसीबी व ट्रैक्टर के माध्यम से सफाई की जा रही है। कई ऐसे नाले व मेनहोल हैं, जहां पर मशीनों की सहायता से सफाई नहीं हो पा रही है तो वहां पर सफाई कर्मचारियों को उतारा जा रहा है।
नगर निगम की ओर से उन्हें न तो बॉडी प्रोटेक्टर दिया गया है और न ही ऑक्सीजन मास्क की व्यवस्था है, जबकि स्पष्ट निर्देश हैं कि इन जोखिम भरे कार्यों के दौरान हर हाल में जीवन रक्षक उपकरण होने चाहिए।
विज्ञापन



लॉग बूट तो है लेकिन बॉडी प्रोटेक्टर गायब
नालों की सफाई में लगाए गए सफाई कर्मचारियों के पास नगर निगम की तरफ से दिए गए लांग बूट तो हैं, लेकिन बॉडी प्रोटेक्टर और मास्क नहीं हैं। इससे सफाई कर्मियों को संक्रमण और बीमार होने का खतरा बना हुआ है। सुपरवाइजर राजू ने बताया कि कोरोना काल में ग्लब्स व मास्क दिए जाते थे। अभी सफाई कर्मचारियों के पास सिर्फ लांग बूट ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं या नहीं, इसको लेकर जब हेल्थ आफिसर विनोद शर्मा को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वह अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें