फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन में जिंदा जला क्लीनर:टक्कर के बाद सोनीपत से लेह जा रहे कंटेनर में लगी आग, जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हादसा

Mon, 19 Sep 2022 10:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ जिले के हीरानगर में डीपीएस चौक से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन से कंटेनर टकराया गया। जोरदार टक्कर होने से ट्रक में आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं। इसके बाद हादसा हो गया।
विज्ञापन
कठुआ में वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग थाना के नजदीक एक वाहन से टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई। भीषण आग में खलासी (क्लीनर) की जलकर मौत हो गई। आग को काबू पाने में तीन घंटे लग गए।

विज्ञापन


बिस्कुट, नूडल्स आदि के पैकेट लेकर सोनीपत से लेह जा रहा कंटेनर (एचआर 69डी 2304) रविवार रात करीब 2 बजे डीपीएस चौक से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराया। जोरदार टक्कर होने से ट्रक में आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं।

जिसे देखते ही चालक केबिन से निकल कर भाग गया जबकि खलासी टक्कर की वजह से बीच में ही फंस गया। आग की लपटें देख कुछ दूरी पर लगे नाके से पुलिसकर्मी दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन भीषण आग में झलुसने से खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। तब तक के लिए हाईवे पर ट्रैफिक को दूसरी ट्रैक पर डायवर्ट कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहचालक का शव जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी से यह कंटेनर निकला है उनसे भी संपर्क किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें