11वीं कक्षा के फिजिकल एजूकेशन विषय का पेपर परीक्षा के 24 घंटे पहले ही लीक हो गया था। यानी मंगलवार को सुबह नौ बजे पेपर की फोटो कापियां बच्चों के मोबाइल पर थी। व्हाट्स एप पर प्रश्न पत्र देख बच्चों ने विषय की पूरी पढ़ाई करने के बजाए पेपर में दिए प्रश्नों के उत्तरों को तलाश करना शुरू कर दिया।
छात्र एक दूसरे को व्हाट्स एप पर पेपर भेजने लगे। हद तब हो गई जब मंगलवार रात साढ़े नौ बजे पेपर वायरल होते हुए बोर्ड के एक अधिकारी के मोबाइल पर आ गया। बोर्ड अधिकारियों ने रात दस बजे पेपर को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए।
बताया जा रहा है कि पेपर सुंदरबनी इलाके के एक स्कूल से लीक हुआ है। हालांकि नियमों के अनुसार पेपर को परीक्षा होने के दस मिनट पहले की परीक्षा हाल में खोला जाता है। पेपर की सील खोलते समय परीक्षा अधीक्षक का होना जरूरी होता है।