फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला जिले में दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के डांगरपुरा गांव में सोमवार को तीन युवकों के शव एक सेब के बगीचे से बरामद होने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले के कई इलाकों में बंद और हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से ही जिले के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए और सभी दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रहने के साथ साथ सड़कों पर वाहन न के बराबर दिखे जबकि पट्टन, पलहालान, सोपोर में इसका ज्यादा असर देखने को मिला।

पुलिस द्वारा सोमवार को 3 में से 2 की पहचान सोपोर के रहने वाले आमिर रेशी और लोलीपुरा पट्टन के रहने वाले आशिक हुसैन वानी के तौर पर की थी। जबकि तीसरे शव की पहचान मंगलवार को बटपुरा सोपोर के रहने वाले नवीद अहमद खान के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा

गौरतलब है कि पुलिस इन्हें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से अलग हुए आतंकी अब्दुल कयूम नजर द्वारा गठित लश्कर-ए-इस्लामी आतंकी संगठन का आतंकी मानती है और इनकी मौत का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्हाल पुलिस द्वारा आरपीसी की धारा 302 और  7/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पुलिस स्टेशन पट्टन में एफआईआर 165/2015 दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें