फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में लहराए पाक और आईएस के झंडे

Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
विज्ञापन
पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। 
विज्ञापन


घटना पुराने शहर के नौहट्टा इलाके की है। यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद नकाबपोश युवक प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आजादी और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी की।

इसके अलावा उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन सैनिक कॉलोनी और कश्मीरी पंडित कॉलोनी के विरोध में आयोजित किया गया था। वहीं पुलिस द्वारा पहले ही अलगाववादियों पर शिकंजा कसा गया था। मीरवाइज मोलवी उमर फारूक के अलावा लगभग सभी अलगाववादियों को नजरबंद किया गया था।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्च निकालने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए। आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण हालात रहे। गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ-साथ अन्य पास के इलाकों में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें