फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर और बारामुला में दो वाहन फूंके

Sat, 22 Oct 2016 12:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में वाहनों को लगाई आग - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा बलों से उपद्रवियों की झड़पों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। बडगाम और पुलवामा में हिंसक झड़पों से खासा तनाव रहा।

श्रीनगर के सबद्रबल इलाके में स्थानीय वर्कशाप के बाहर खड़ी स्कॉर्पिओ गाड़ी को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। बारामुला में भी तनावपूर्ण शांति के बीच कुछ लोगों ने स्कॉर्पिओ जला दी। श्रीनगर में निजी वाहन जबकि बारामुला में ट्रांस्पोर्ट सर्विस से जुड़ी स्कॉर्पिओ जलाई गई।
Trending Videos
विज्ञापन

अलगाववादियों का मार्च नाकाम

घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
जानकारी के अनुसार सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले में सोईबुग चौक के पास लोगाें से सुरक्षा बलों का टकराव हो गया। अलगाववादियों के सोईबुग चलो मार्च के तहत लोग रैली की शक्ल में बढ़ रहे थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकना चाहा तो पथराव शुरू हो गया। जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागकर लोगों को खदेड़ना पड़ा।

इसी तरह से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी उपद्रव हुआ। जिले के नेवा गांव में देश विरोधी रैली कर रहे लोगों को सुरक्षा बलों ने चेतावनी देकर जाने को कहा लेकिन शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया।

पाबंदियों के बावजूद नेवा चलो मार्च की आड़ में हिंसा पर उतारू उपद्रवियों को आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा गया। श्रीनगर के भीतरी इलाकों में हालात सामान्य रहे। व्यापारिक केंद्र लाल चौक सहित जवाहर नगर, राजबाग और बिशंबर नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। वाहनों की आवाजाही भी खासी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें