फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू प्रशासन पर भड़के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Mon, 15 Dec 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित किए गए कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को नान गजटेड एंप्लाइज यूनियन यूनिवर्सिटी आफ जम्मू (एनजीईयू) के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने एडमिनिस्ट्रेशन ब्लाक के वाइस चांसलर के कार्यालय तक रोष रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। जल्द निलंबन वापस न किए जाने पर वाइस चांसलर को प्रदर्शन तेज करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


एनजीईयू के प्रधान विजय शर्मा के नेतृत्व में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विजय शर्मा, महासचिव बनारसी लाल और अन्य कई कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दिनों यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निराधार आरोप लगाकर दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

इन कर्मचारियों पर लगाए गए आरोप के यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास कोई सबूत नहीं हैं, इसके बावजूद इनको निलंबित कर दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने ही कर्मचारियों को गलत आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। इसको किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन यूनिवर्सिटी की मनमानी किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करके आवाज बुलंद की जा रही है। अगर जल्द यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कर्मचारियों का निलंबन वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर आंदोलन तेज किया जाएगा और फिर कहीं कानून व्यवस्था में परेशानी सामने आती है तो इसको लेकर यूनिवर्सिटी ही जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें