फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कथित यूट्यूबर-इंटरनेट मीडिया हैंडलर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग

Thu, 06 Aug 2026 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ दिनों से कई लोग खुद को यूट्यूबर, पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर बताकर उनके ग्रेटर कैलाश स्थित आवास के बाहर एकत्र हो रहे हैं और बिना अनुमति परिसर में प्रवेश कर वीडियो व फोटो बना रहे हैं।
विज्ञापन
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को कुछ कथित यूट्यूबर व इंटरनेट मीडिया हैंडलर के खिलाफ ग्रेटर कैलाश-एक थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआइआर की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ दिनों से कई लोग खुद को यूट्यूबर, पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर बताकर उनके ग्रेटर कैलाश स्थित आवास के बाहर एकत्र हो रहे हैं और बिना अनुमति परिसर में प्रवेश कर वीडियो व फोटो बना रहे हैं।

विज्ञापन


सौरव के मुताबिक इन वीडियो में उनके घर का सटीक पता, लेआउट और सुरक्षा व्यवस्था तक सार्वजनिक कर दी गई, जिससे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि असामाजिक तत्व इस जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं।

शिकायत में कहा गया है कि यह कोई अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं, बल्कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से चलाया जा रहा एक समन्वित अभियान है, जिसका उद्देश्य उनकी निजता का उल्लंघन करना, सार्वजनिक रूप से उपहास का पात्र बनाना, लगातार उत्पीड़न करना और भय का माहौल बनाना है।
विज्ञापन


उन्होंने बीएनएस की धारा 329 (गृह-अतिक्रमण), 351 (आपराधिक धमकी) और 356 (मानहानि) सहित अन्य लागू धाराओं में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने एवं उनके परिवार और आवास की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें