फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सीमावर्ती क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे कई सड़कें जहां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तो कुछ बह भी गई हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती गांव हंसू चक्क, शामका, कलाली टिब्बा आदि में भी निक्की तवी का पानी भर गया है। एहतियातन प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

घराना से नवा पिंड को जोड़ने वाली अहम सड़क बह गई है। घराना पंचायत के सरपंच गुरदयाल सिंह, नायब सरपंच वचन लाल ने कहा कि सुरक्षा बांध के ऊपर से भी पानी बह रहा है। वहीं दूसरी और कसबा व अन्य वार्डों में पानी की निकासी नहीं होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
पंचायत कोटली गालावाना में भी कई स्थानों पर जलभराव होने से लोग परेशान हो रहे हैं। पूर्ण चंद ने कहा कि कसबे के कई वार्डों व बाजार का पानी इस ओर आने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि हर बार बरसात में ऐसे हालात बनते हैं। इसका समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें