फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर गलियों, नालियों से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा की टूटी सड़क, जर्जर गलियां तथा नालियां स्थानीय लोगों के लिये जी का जजांल बनी हुई हैं। लोगों ने ब्लॉक हेडक्वार्टर में प्रदर्शन कर गलियों, नालियों तथा सड़कों की दशा सुधारने की मांग की। प्रदर्शनकारी कुलदीप राज, केवल शर्मा, पजाबूं राम, केवल राज, विनोद कुमार तथा किशोर ने बताया कि ब्लाक विकास विभाग कार्यालय भलवाल ब्राहमणा, हाई स्कूल भलवाल ब्राहमणा, पंचायत भलवाल ब्राहमणा के गांव कंगर तथा गांव भलवाल ब्राहमणा की मुख्य गली को देख कर ऐसा लगता है कि हमारे प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज ही नही है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी भी बारिश में सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं। इसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत आती है। लोगों ने प्रशासन से गलियों, नालियों की मरम्मत करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमारी समस्याओं को जल्द हल नहीं किया तो अखनूर-कलीठ मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें