फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी-झोपड़ी वाले उड़ा रहे स्वच्छता अभियान की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में खाली प्लाटों में बसे झुग्गी-झोपड़ी वाले स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इनको किराये पर खाली प्लाटों में बसा लिया गया है, लेकिन शौचालय की सुविधा नहीं दी गई है। सैनिक कालोनी और आसपास इलाकों में खुले में गंदगी फैल रही है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद गुरमीत रंधावा की ओर से भी शौचालय बनाने के लिए प्लाट मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है। इसी तरह शहर में ऐसे भी मोहल्ले हैं, यहां पर घरों में कम जगह होने के कारण शौचालय नहीं बन पाए हैं। विक्रम चौक स्थित सुंदर मोहल्ले में लोग सुलभ शौचालय की सेवाओं पर निर्भर हैं।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार दस हजार से ज्यादा लोगों के पास शौचालय नहीं हैं। शहर में 1 लाख 80 हजार के करीब घर हैं। घरों में जगह न होने या फिर अन्य कारण से शौचालय न बनने पर आसपास सुलभ शौचालय बनाए गए हैं। वहीं, वार्डों में हालत ये हैं कि घरों में शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन गंदगी नालियों में फेंकी जा रही है। इससे वातावरण दूषित हो रहा है।अभी तक शहर में सीवरेज सिस्टम शुरू नहीं हो पाया है। सीवरेज से घरों को जोड़ने पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

कुछ मोहल्लों में लोगों के पास शौचालय नहीं है। यहां पर सुलभ शौचालय की सुविधा दी गई है। शहर को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जा रहा है। - डॉ. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें