फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए, अपग्रेड ट्रांसफार्मर जल्द लगाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पूर्वं मंत्री सुखनंदन चौधरी ने वीरवार को मढ़ निर्वाचन क्षेत्र के तवी क्षेत्र के सौहाजंना और मकवाल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सौहाजाना गांव के लिए 100 केवी के दो बिजली के ट्रांसफार्मर और गांव मकवाल कैंप के 100 केवी के ट्रांसफार्मर को 250 केवी में अपग्रेड करने की मंजूरी दिलाई है, जो गांव सौहाजाना और मकवाल कैंप की प्रमुख मांगें थीं।
विज्ञापन

मौके पर उन्होंने संबंधित विभाग से बात कर नए स्वीकृत व अपग्रेड ट्रांसफार्मर को एक-दो दिन में लगाने के निर्देश दिए। डीडीसी सदस्य मंडाल गीतू औलख ने पूर्व मंत्री को उनके ब्लॉक के गांवों के इन प्रमुख मुद्दों के निवारण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सरपंच पंचायत सौहाजंना बलबीर सिंह, पंच सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें