जम्मू। रेजीडेंट ऑफ इंटरनेशनल बार्डर (आरआईबी) सर्टिफिकेट बनवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। यह आरोप जेकेएनपीपी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर रहने वाले विद्यार्थियों को इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है और संबंधित विभाग द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू विभाग द्वारा सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दस्तावेजों की लंबी सूची तैयार की गई है जिसे जमा करवाना जरूरी है। ऐसे में युवाओं के लिए सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू विभाग में भ्रष्टाचार कर लोगों को परेशान किया जा रहा है और इस मामले में उपराज्यपाल खुद हस्तक्षेप करें। इस दौरान सुरेंद्र चौहान, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।