जम्मू। शहर के लॉउर रूप नगर लेन 2 इलाके में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। इलाके में लंबे समय से लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पीएचई विभाग को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद लोगों की समस्या का हल नहीं हो पाया है। लेन 2 निवासी दिवान शर्मा ने कहा कि पीएचई विभाग लोगों की शिकायत को अनसुना कर रहा है। गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले माह विभाग को लिखित में शिकायत की थी, लेकिन अभी तक मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। इलाके के ही संजय, विनोद, भारत भूषण कौल, अशोक कुमार कौल सहित अन्य लोगों ने विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया है। ब्यूरो