फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदान लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर नगर कमेटी बिलावर से लोगों ने कूड़ेदान लगाने की मांग की है। अश्विनी कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के आसपास कोई भी कूड़ेदान नहीं लगाया गया है जिससे बस स्टैंड पर आने वाले लोग कूड़ा करकट इधर-उधर फेंक देते हैं।
विज्ञापन

मनोज शर्मा ने बताया कि हर दिन मुख्य बस स्टैंड पर कई इलाकों से लोग पहुंचते हैं और हर दिन कई सैकड़ों की संख्या में लोग बस स्टैंड पर आते जाते हैं लेकिन नगर कमेटी की ओर से कूड़ा डालने के लिए कोई भी कूड़ेदान नहीं लगाया गया है जिससे कई लोग बस स्टैंड और मुख्य बाजार की गलियों में ही कूड़ा फेंक देते हैं।
जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार इस विषय में नगर कमेटी को अवगत करवा चुके हैं लेकिन नगर कमेटी ने आज तक बस स्टैंड पर कूड़ेदान नहीं लगाया है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड पर कूड़ा फेंकने की व्यवस्था की जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें