बहुजन समाज पार्टी की ओर से कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तरफ से जम्मू स्थित कार्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें अध्यक्ष दर्शन राणा के नेतृत्व में पार्टी संस्थापक कांशीराम को 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजाराम मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पार्टी संस्थापक कांशीराम महान नेता थे, जिन्होंने समाज के दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया।
उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को आगे ले जाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उप प्रधान चरणजीत चरगोत्रा, समन्वयक गुरबख्श गौरव, महासचिव शशि भूषण थापा, सरदार राजा सिंह, सुनील मजोत्रा, तिलकराज भगत, गुरदेव सिंह, जिला अध्यक्ष कठुआ रमन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।