फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने चार जिलों में की छापेमारी, पुलवामा से लेकर बडगाम तक पहुंची टीम

Sat, 19 Jul 2025 08:18 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईके) ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में कश्मीर के चार जिलों में 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई स्लीपर सेल और आतंकी भर्ती मॉड्यूल की पहचान के लिए की गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सीआईके की कई जगह छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) यूनिट ने शुक्रवार को घाटी के चार जिलों में आतंकवाद से जुड़े एक मामले के सिलसिले में 10 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान आतंकी स्लीपर सेल और भर्ती मॉड्यूल्स का पता लगाने के लिए चलाया गया है।

सीआईके की यह कार्रवाई गांदरबल में 6, बडगाम में 2, पुलवामा में 1 और श्रीनगर में 1 स्थान पर की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तलाशी अभियान एक विशेष आतंकी मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा है। हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

सीआईके की ये कार्रवाई घाटी में आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों पर लगाम कसने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में एक और सख्त कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: लश्कर के इशारे पर हुआ नरसंहार: सात हिंदुओं की हत्या में शामिल साजिशकर्ता बेनकाब, तीन महीने आतंकियों को दी पनाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें