फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आतंक पर प्रहार... कश्मीर में CIK की तड़के बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के लिए सुबह-सुबह पहुंची टीम

Tue, 16 Dec 2025 09:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू और कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर की टीम ने कश्मीर घाटी में कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे। घाटी के सात जिलों में इस समय छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
CIK की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को आतंकी गतिविधियों से जुड़ी चल रही जांच के तहत कश्मीर घाटी में कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे।  यह कार्रवाई घाटी के सात जिलों में फैले 12 ठिकानों पर की गई।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआईके पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 03/2023 के सिलसिले में सर्च वारंट मिलने के बाद बाद यह छापेमारी अभियान चलाया गया। यह मामला आईपीसी की धारा 153-A और 505 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह जांच आतंकी अपराधों से जुड़ी है, जिसमें आतंकवाद का ऑनलाइन महिमामंडन और लोगों को कट्टरपंथी बनाकर आतंकी संगठनों में भर्ती करने की कोशिशें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें