महिला सशक्तिरकण को दिया जा रहा बढ़ावा
- सीआईआई जम्मू-कश्मीर यूटी काउंसिल ने महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन ''शी लीड्स'' का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) जम्मू-कश्मीर यूटी काउंसिल ने महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन ''शी लीड्स'' का आयोजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करने और जश्न मनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों और प्रेरक महिलाओं को एक साथ लाया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि सामाजिक कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा रहीं। उन्होंने एक प्रगतिशील समाज के निर्माण में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसी विभिन्न सरकारी पहलों पर प्रकाश डाला।जेकेआरएलएम के मिशन निदेशक इंदु कंवल चिब ने उम्मीद योजना पर प्रकाश डाला। वित्तीय समावेशन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर जोर दिया। सीआईआई जेएंडके यूटी काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. एमए अलीम ने पेनलिस्टों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर नम्रत मोदी, मंजीत कौर, रिधिमा अरोड़ा, आरती खुटियाला, जसलीन कौर और अन्य मौजूद रहे।