फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: अदालत से फरार आतंकी आरोपी मोहम्मद रफीक शेख गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Fri, 19 Sep 2025 11:46 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआईडी) ने लंबे समय से अदालत से फरार आतंकी आरोपी मोहम्मद रफीक शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस जम्मू (सीआईडी) ने एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे आतंकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपी मोहम्मद रफीक शेख को गिरफ्तार किया गया है। रफीक डोडा जिले भद्रवाह के चक्रवर्ती का रहने वाला है। जम्मू में एक अहम आतंकी मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत से फरार हो गया था। कई वर्षों से छिपकर रह रहा था। एजेंसियों की उसकी गतिविधियों नजर थी लेकिन वह बचने की लगातार कोशिश कर रहा था। खुफिया इनपुट्स के आधार पर सीआईडी की फ्यूजिटिव ट्रैकिंग टीम ने एक विशेष अभियान में चलाकर उसे जम्मू बस स्टैंड से दबोच लिया।अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सीआईडी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत एजेंसी न केवल फरार आरोपियों को पकड़ रही है बल्कि आतंकी नेटवर्क को भी खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम टीम अहम भूमिका निभा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें