इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लाज की डिमांड
मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने बताया कि हर साल कोई न कोई नया ट्रेंड रहता है, जिसके चलते बाजार में सामान की उपलब्धता का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक सांता क्लॉज की बहुत डिमांड है। यह बैटरी से काम करता है और म्यूजिक के साथ झूमता है। इसकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये है। इसके खरीदार बड़े शोरूम, स्कूल और गिरजाघर हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री 30 से लेकर 2000 रुपये, ड्रेस 200 से 500 रुपये, टोपी 50 से 200 रुपये, स्टार, बेल, पाइप आदि सामग्री 50 से लेकर 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। लोग हर वर्ष जमकर खरीदारी करते हैं।