फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से प्रभावित हुई माता वैष्णो देवी की चॉपर सेवा

Thu, 28 Jul 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन, धर्मनगरी कटड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला बुधवार को दोपहर तक जारी रहा। वीरवार को भी धुंध के चलते सेवा प्रभावित रही।  इससे माता के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कटड़ा-सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को दर्शन के लिए प्रस्थान करने वाले भक्तों की संख्या बीस हजार से अधिक थी। बुधवार को बारिश का असर यात्रियों की संख्या पर भी देखा गया। देर शाम तक मात्र 13 हजार भक्तों ने ही पंजीकरण कराया था। हालांकि, कक्ष के बंद होने में समय शेष था। 

बारिश के चलते हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित रही। हालांकि, दोपहर बाद उड़ानों का सिलसिला शुरू हो गया। हेलीपैड पर यात्री मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। दोपहर से पहले कई भक्तों ने घोड़े और पालकी लेकर यात्रा की।
विज्ञापन


इस सबके बीच भवन मार्गों को सुचारु रखने के लिए श्राइन बोर्ड की टीमें लगातार काम करती रहीं। बारिश का प्रभाव भैरों मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर भी देखा गया। बारिश थमने के बाद हालात कुछ हद तक सामान्य हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें