चीनी सेना ने इस साल लद्दाख क्षेत्र स्थित लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) में 150 बार घुसपैठ की। सौ बार दोनों ओर के सैनिकों का आमना सामना हुआ। जबकि चार से पांच बार उनके बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच झड़प तक की नौबत आ गई।
यह खुलासा सेना के एक वरिष्ठ अफसर ने किया है। अफसर ने कहा कि पिछले साल चीनी सैनिकों ने 600 बार एलएसी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया और 350 बार उनका आमना सामना हुआ। 2013 में भी 400 बार घुसपैठ की घटनाएं हुईं।
हालांकि सैन्य अफसर ने कहा कि दोनों ओर की सेनाएं चाहती हैं कि एलएसी पर शांति बनी रहे। इस क्रम में अकसर वहां दोनों ओर की सेनाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
अफसर ने कहा, ‘हमारे पास लद्दाख में एक मीटिंग प्वाइंट है। एक और मीटिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है। यहां दोनों ओर के सैन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएंगी। हर ओर काफी हद तक शांतिपूर्ण हैं।’