फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए खोली गई एशिया की सबसे लंबी टनल

Mon, 03 Apr 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
चिनैनी नाशरी टनल में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एशिया की सबसे लंबी टनल के रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद सोमवार को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन सुरंग के रास्ते जम्मू-श्रीनगर के लिए फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सुरंग को खोलने के लिए सोमवार सुबह 8 बजे का मुहूर्त रखा गया था जिसके अनुसार इसे सोमवार को खोला गया। खास ये रहा कि तमाम लोग टनल के खुलने के इंतजार में रात से ही जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर इसके खुलने का इंतजार करते रहे।

इस दौरान वाहनों को टोल प्लाजा को पार करने के बाद ही टनल में प्रवेश की अनुमति दी गई। टनल के सफर के दौरान स्थानीय नागरिकों समेत बड़ी संख्या में पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया।  इस दौरान लोगों ने कहा कि टनल के खुल जाने से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि यात्रा में भी काफी सहूलियत हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें