फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर चीन के दौरे पर, बोले-मैत्रीपूर्ण संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 08 Jan 2020 07:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह चीन के दौरे पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने चीन दौरे के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ग्राउंड फोर्सेस के कमांडर जनरल हान वीगुओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक में रणनीतिक सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा वातावरण, संयुक्त प्रशिक्षण और सीमाओं में शांति बढ़ाने के उपाय शामिल रहे।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह पांच दिवसीय चीन यात्रा पर हैं। यात्रा में उनके साथ एक उच्च स्तरीय सैन्य प्रतिनिधि मंडल भी शामिल है। यह प्रतिनिधि मंडल बीजिंग और चेंगदू, उरूमची और शंघाई में महत्वपूर्ण सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेगा। 

यह दौरा हाल ही में मेघालय के ईस्टर्न थियेटर में दो राष्ट्रों के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हैंड-इन हैंड 2019’ के तहत आयोजित किया गया है। हाल के कुछ समय में दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समन्वय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आशा है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी सैन्य प्रमुख की चीन की दूसरी यात्रा
उत्तरी कमान के किसी कमांडर का चीन की दूसरी यात्रा है। इससे पहले 2015 में उत्तरी कमान के कमांडर ने यात्रा की थी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह उच्च स्तरीय सैन्य सहयोग और दोनों देशों की संवेदनशील सीमाओं को स्थिर करने के उद्देश्यों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें