फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को गहरे जख्म देने वाला अभी तक आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब तिल्लो पुलिस चौकी इलाके में 12 वर्षीय नौकर को बुरी तरह पीटने और घायल करने का आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुलिस ने बच्चे के पिता और एक अन्य सामाजिक संगठन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। तालाब तिल्लो निवासी कंवर छाबड़ा पर आरोप है कि उसने नाबालिग को घर जाने की छुट्टी मांगने पर बुरी तरह पीटा। नौकर राजू की हालत ऐसी हो गई है कि वह बैठ भी नहीं पाता है।

उसके पिता सुरेश कुमार (निवासी बहराइच, उप्र) ने बताया कि नौ माह पहले उसने अपने बच्चे को उनके घर के छोटे मोटे काम के लिए लगवाया था। उसकी पत्नी बीमार होने पर जब वह अपने बच्चे को लेने पहुंचा तो पहले तो मालिक छोड़ने पर राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

सामाजिक संस्‍था ने उठाया मुद्दा

बाद में कहा कि उसके 25 हजार रुपये चोरी हुए हैं। यदि नौकर चोरी की बात स्वीकार लेता है तो वह उसे छोड़ देंगे। जब उसके पिता ने ऐसा करने से इंकार किया तो उसके बेटे को बुरी तरह पीटा गया।

बाद में सामाजिक संगठन के हस्तक्षेप पर पुलिस ने उसे छुड़वाया। वाइस फार राइट्स की संस्थापक दीपिका सिंह ने प्रेस क्लब में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे को प्रताडि़त करने के अलावा यह बाल श्रम कानून का भी उल्लंघन है।

पेशे से वकील दीपिका ने कहा कि वह खुद बच्चे का केस लड़ेगी। उन्होंने हैरानी जताई कि इतना समय बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें